एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-समानता एवम प्रेम का सन्देश देने वाले महान समाज सुधारक,दार्शनिक,महाकवि संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास की 649 वीं जयंती पर विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने भोपापुर व बाबतपुर में सम्बोधित करते हुए कहा कि संत रविदास उन प्रथम संतों में से थे जिन्होंने जातिवाद,भेदभाव और छुआछूत का खुलकर विरोध किया तथा एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सदैव संघर्षशील रहे।मध्यकाल की भक्तिधारा के अंतर्गत रविदास जी एक महान संत होने के साथ विलक्षण कवि भी रहे जो मानवीय एकता व समानता की सत्संग कूजित शिक्षा के साथ सामान्य मनुष्य की मुक्ति के आकांक्षी रहे।

अपने पदों व साखियों में वे अपने समय की श्रम शक्तियों के साथ हैं।उनकी सर्वाधिक ऊर्जा अपने समय के पाखंड से लड़ने में खर्च हुई।रविदास हमारी सांस्कृतिक व सामाजिक विरासत हैं।जाति के दम्भ के बीच उन्होंने उपेक्षित लोगों में सामाजिक परिवर्तन का एक विश्वास जगाया बल्कि अपने समय की भक्ति कविता को भी ऊंचाइयां प्रदान की।बनारस व पंजाब के उपेक्षित लोगों में समानता का विश्वास जगाया।विधायक त्रिभुवन राम ने हरहुआ ब्लाक के भोपापुर व बाबतपुर में संत रविदास जी व बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया और निकली 50 झांकियों के बीच लोगो का उत्साहवर्धन किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार व्यक्त की।

बाबतपुर में अपने विधायक निधि से मन्दिर परिसर में बाउंड्रीवाल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर दलित समाज से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्तओं ने मानव मानव एक समान,बाबा जी की जयजयकार का उद्घोष किया वही डीजे पर खुशी में इजहार किया।कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा वाराणसी रामप्रकाश सिंह’बीरू’ भाजपा नेता कपिलनारायन पांडेय हरहुआ मण्डल अध्यक्ष अशुतोष मिश्रा ‘अजय’,अरुणेंद्र सिंह,अपरबल सिंह,अनिल पांडेय,राणा चौहान,शिवाजी सिंह,मनोज पटेल,आशीष कुमार,अरुण तिवारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


