spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

साढ़े तीन किलो अवैध गांजा व एक मोटर साईकिल के साथ रोहनिया पुलिस ने एक गांजा तस्कर अख्तर को किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कादयान के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में रोहनिया पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चेकिंग के दौरान एक शातिर गांजा तस्कर अख्तर 35 वर्ष पुत्र जब्बार निवासी वार्ड नं0-3 गंगापुर थाना रोहनिया को सोमवार सुबह काशी विद्यापीठ कालेज रोड गंगापुर थाना रोहनिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।अवैध गांजा तस्कर के कब्जे से कुल 3.596 किलो ग्राम नाजायज गांजा व एक मोटर साईकिल बरामद हुआ है।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कुल पाँच मुकदमा थाना रोहनिया में दर्ज है।गिरफ्तार व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी गंगापुर पवन कुमार,उप निरीक्षक देवी यादव,उप निरीक्षक दिनेश सिंह,हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार,हेड कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp