spot_img
14.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

सहयोग सेवा धर्म एक दूसरे के जीवन मे अपनापन का मजबूत डोर बनती है

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-सामाजिक समरसता के बीच समुदाय के बीच पारस्परिक सम्बन्ध तब प्रगाढ़ होते हैं जब व्यक्ति एक दूसरे परिवार को अपना समझकर उसके साथ सहयोग व सेवा धर्म का निर्वहन करता है।इससे एक दूसरे के जीवन मे अपनापन का मजबूत डोर बनती है।उक्त बातें शुक्रवार को उनके साथ सरकारी आवास पी डब्लू डी में मृतक सफाई कर्मचारी राजेश कुमार के घर पहुंचकर 14000 हजार रुपये की सहयोग राशि उनकी पत्नी प्रियंका को सौंपते हुए एडीओ पंचायत रवि सिंह व संघ के मण्डल व ब्लाक अध्यक्ष ओमकार नाथ ने संयुक्त रूप से अपने सम्बोधन में व्यक्त की।ज्ञातव्य हो कि सफाई कर्मचारी राजेश कुमार जो हरहुआ ब्लाक के टेकीपुर ग्राम पंचायत में कार्यरत थे।वर्तमान में विकास भवन में अटैच होकर कार्य कर रहे थे उनका अचानक निधन 17 जुन को हो गया था।सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सहकर्मी उनके घर पहुंचकर मणिकर्णिका घाट तक अंतिम संस्कार में शामिल होकर सहयोग किया था।राजेश कुमार एक सरल स्वभाव के लगनशील कर्मयोगी थे अपने व्यवहार से ब्लाक के अधिकारियों,कर्मचारियो में अपनी पहचान बना रखी थी।परिवार के सभी सदस्य उनके ही भांति शांतिप्रिय व मिलनसार प्रबृत्ति के है।सहयोग,सेवा धर्म निभाना हर सफाई कर्मचारी के संस्कार में निहित है जो आज पीडी सरकारी आवास पर दुखियारी परिवार से मिलकर उनका आर्थिक सहयोग प्रदान किया।प्रतिनिधि मंडल में ओमकार नाथ मण्डल व ब्लाक अध्यक्ष,सिकन्दर आजाद ब्लाक कोषाध्यक्ष,दिनेश राजभर पूर्व कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार,रविन्द्र कुमार,शम्भूनाथ सहित कई लोग शामिल रहे।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp