spot_img
22.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

मोहर्रम को लेकर सुरक्षा कड़ीःएडीसीपी व एसडीएम सहित पुलिस और पीएसी ने किया फ्लैग मार्च क्षेत्र भ्रमण जानी कार्यक्रम की रूप रेखा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर्व और ताजिया जुलूस की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।शनिवार को अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन वैभव बांगर व उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार सहित स्थानीय पुलिस और पीएसी बल ने संयुक्त रूप से ढढोरपुर में फ्लैग मार्च निकाला।संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण का मकसद लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना था।पुलिस ने मार्च के दौरान संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया।

इससे पहले थाना राजातालाब सहित चौकियों में शांति समिति की बैठक भी एसडीएम राजातालाब व एसीपी राजातालाब के अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी।बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि,तजियादार,ब्यापारी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।क्षेत्र भ्रमण के दौरान एडीसीपी गोमती जोन व एसडीएम राजातालाब ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी।सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने और आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल पर संतोष जताया।उन्होंने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

फ्लैग मार्च के दौरान एडीसीपी गोमती जोन वैभव बांगर,एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार,एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,चौकी प्रभारी जक्खिनी संदीप सिंह,चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे,चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल,महिला उप निरीक्षक स्नेहलता शुक्ला,उप निरीक्षक रामदयाल यादव,अजब सिंह,अनिकेत श्रीवास्तव,प्रदीप कुमार पांडेय,सूरज चौरसिया, जितेन्द्र कुमार,राजेश सिंह,गुलाब चंद यति,मोहम्मद इमाम व राजस्व टीम से लेखपाल कानूनगो सहित समय कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp