spot_img
31.8 C
Varanasi
Friday, May 22, 2026

Buy now

spot_img

भूमि विवाद में मारपीट बुजुर्ग घायल रोहनिया पुलिस ने पाँच के खिलाफ बलवा सहित अन्य मामले में किया मुकदमा दर्ज जाँच शुरू

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अखरी अंतर्गत छितौनी कोट गाँव में मंगलवार देर शाम भूमि विवाद में मारपीट हुई जिसमें बुजुर्ग घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस से कबीरचौरा अस्पताल भेजा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार छितौनी कोट गाँव निवासिनी कुमारी अनिता यादव ने मंगलवार देर शाम रोहनिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि भूमि विवाद में मेरे पटीदार रामप्रकाश यादव,दीपक यादव,आभा यादव,कविता यादव सहित शीतल देवी ने हमारे घर पर एकराय होकर लाठी डंडा लेकर चढ़ आये और गाली गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे पिता रामबली यादव को बुरी तरह मारने पीटने लगे जिसके बाद सरकारी एम्बुलेंस से घायल पिता को मिसिरपुर सरकारी अस्पताल होते हुए कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया।जिसका संज्ञान लेते हुए रोहनिया पुलिस ने रामप्रकाश यादव,दीपक यादव,आभा यादव,कविता यादव सहित शीतल देवी के ऊपर बलवा सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp