एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गमछा से मुँह बाँधे चार अज्ञात लोगों ने किसान से लुटा मोबाईल फोन व नकदी राजातालाब पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर शुरू की जाँच पड़ताल।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना क्षेत्र के इटही (मरूई) निवासी किसान जयप्रकाश पटेल बीते 26 जुलाई 2025 दिन शनिवार को समय करीब 9 बजे रात मे अपने गाँव इटही में स्थित खेत की फसल की रखवाली करने गया था वापस अपने घर आ रहा था कि करारे पर चार अज्ञात लोगो ने जो अपना गमछा से मुह बाधे हुए थे की किसान जयप्रकाश को रोककर मोबाइल तथा जेब में 2500 जबरजस्ती डरा धमका कर लूट लिये थे जिसमे पाँच-पाँच सौ के पाँच नोट था जिसका मोइल नम्बर 6306135276 है के बाबत पीड़ित जयप्रकाश पटेल द्वारा राजातालाब पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करने का माँग किया था।वही इस बाबत थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल किया जा रहा है जल्द ही लुटेरों की पहचान कर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया जायेगा।


