spot_img
37.2 C
Varanasi
Sunday, March 15, 2026

Buy now

spot_img

साईकिल सवार छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम चार घंटे चला चक्काजाम डीसीपी द्वारा कार्यवाही के आश्वासन पर माने परिजन जाम हुआ समाप्त शव पीएम को भेज जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

मृतका साक्षी अपने माँ के साथ फाइल फोटो।

वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गाँव स्थित पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूल से घर लौट रही साईकिल सवार छात्रा को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना लगते ही सैकड़ो की संख्या परिजनों संग ग्रामीण पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पहुँचकर शव सड़क पर रख चक्काजाम कर दिए।चक्काजाम की सूचना लगते ही डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल,एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा,प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा,प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार,प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय,प्रभारी निरीक्षक मंडुवाडीह अजय राज वर्मा,प्रभारी निरीक्षक फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक शिवपुर जगदीश कुशवाहा,थानाध्यक्ष लोहता निकिता सिंह,

प्रभारी निरीक्षक चोलापुर योगेंद्र कुमार के साथ पीएसी बल घटना स्थल पहुँच चक्काजाम कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरसोस निवासी रमाशंकर बिंद की पुत्री साक्षी बिंद दस वर्ष पास के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती थी गुरुवार को वह हाफ डे के बाद साईकिल से अपने घर वापस आ रही थी कि विद्यालय से कुछ दूर पर ही वह ट्रैक्टर के चपेट में आ गयी और मौके से ही उसकी मौत हो गयी,मौत के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।मृतका दो भाई एक बहन में बड़ी थी।

मृतका के दादा लालजी बिंद के तहरीर पर जंसा पुलिस ने संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है साथ ही मृतका के शव को पीएम को भेज विधिक कार्यवाही में जुट गयी है।घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार राजातालाब शालिनी सिंह व नायब तहसीलदार सेवापुरी संग्राम सिंह सहित लेखपाल आशुतोष मौके पर पहुँच परिजनों से वार्तालाप किये।वही इस बाबत नायब तहसीलदार सेवापुरी संग्राम सिंह का कहना रहा कि अगर पिता सरकारी नौकरी कर रहे होंगे तो विवेकाधीन राहत कोष से कुछ सहयोग प्राप्त नही हो पाएगा अगर सरकारी नौकरी नही कर रहे होंगे तो विवेकाधीन राहत कोष से लाभ प्राप्त होगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp