एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-कर्ज से परेशान युवक ने पंचक्रोशी रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार को तड़के सुबह ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली।रेलवे लाइन के किनारे ऑटो और मोबाइल छोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के भाई पवन गुप्ता निवासी सलारपुर ने बताया कि मेरा भाई राकेश गुप्ता 28 वर्ष ऑटो चलाता था।कर्ज लेकर दो वर्ष पूर्व ऑटो खरीदा था।वह कर्ज से परेशान था।रात में पत्नी नेहा से बातचीत की।पत्नी ने कहा कि दोनों लोग कमा कर कर्ज भर देंगे।थानाध्यक्ष सारनाथ विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राकेश ने तड़के लगभग 4.30 बजे ऑटो से रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच कर अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर वाहन में रख दिया।इसके बाद ट्रैक पर गया तभी वाराणसी सिटी से सारनाथ स्टेशन की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली।इसकी जानकारी ट्रेन चालक ने सारनाथ स्टेशन पर दी।मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतक की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी।मृतक के भाई पवन गुप्ता ने बताया कि बहन खुशबू की शादी फरवरी में होनी है।शादी के लिए पैसा न होने से मृतक तनाव में रहता था।भाई पवन गौरा में रहता है।मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।


