एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सामुदायिक शौचालय की देखरेख करने वाले केयरटेकर अनुपस्थित हैं,यह एक गंभीर समस्या है।इससे न केवल स्वच्छता प्रभावित होती है,बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।वाराणसी में भी कई सामुदायिक शौचालयों में केयरटेकर की कमी देखी जा रही है,

जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कचनार सामुदायिक शौचालय से केयर टेकर प्रीति देवी हमेशा गायब रहती है इसका जीता जागता उदाहरण सामुदायिक शौचालय में ब्याप्त गंदगी से आपको देखने को मिल सकती है।ऐसा एक नही वाराणसी जनपद में सैकड़ो सामुदायिक शौचालय का हाल है जहाँ साफ सफाई के अभाव में लोग शौचालय का प्रयोग तक नही कर रहे कितने में तो ताला बंद रहता है

और कितने में तो एक परिवार का कब्जा अथवा एक परिवार ही उसे अपना बनाकर प्रयोग करता हूँ पाया जाता है सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर की नियुक्ति हो जाती है उसके बाद केयर टेकर घर बैठकर मानदेय लेती है साफ-सफाई करना तो दूर देखने तक कि भी जिम्मेदारी नही समझती है।बीडीओ आराजी लाइन मामले का संज्ञान लेकर लापरवाह केयर टेकर पर कार्यवाही सुनिश्चित करे जिससे सामुदायिक शौचालय जनता के प्रयोग में आता रहे।


