spot_img
20.1 C
Varanasi
Monday, January 19, 2026

Buy now

spot_img

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आराजी ब्लाक पर निकली तिरंगा यात्रा

spot_img

समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा समस्त ग्राम पंचायत हेतु वितरण

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भब्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में ब्लॉक के कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा भारत माता की जय वंदे मातरम की नारा के साथ तिरंगा झंडा लहराते हुए लोगों के बीच राष्ट्र के प्रति सम्मान भावना जागृत करते हुए ब्लॉक मुख्यालय से राजातालाब बाजार तथा राजातालाब तहसील होते हुए पुनः ब्लॉक मुख्यालय पर वापस आकर समाप्त हुआ।

जिसके दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडारोहण हेतु समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित समस्त ग्राम पंचायतो में ग्राम प्रधानों व सचिवों को झंडा वितरित किया गया। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को लेकर ब्लॉक मुख्यालय को रंग-बिरंगे झालर बत्तियों द्वारा मनमोहक सजावट किया गया है।इस तिरंगा यात्रा में ब्लॉक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी के साथ सभी ग्राम प्रधान गण शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp