spot_img
20.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

एसडीएम से मिलकर लेखपाल कुरसातो को तत्काल निलंबित करने एवं राजस्व क्षति के चौबीस लाख रुपए की वसूली उनके वेतन से करने का किया गया मांग एसडीएम ने दिया जाँच का आदेश

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कपरफोरवा निवासी अनिल कुमार दुबे ने सोमवार को एसडीएम राजातालाब के यहाँ प्रार्थना पत्र देते हुए लेखपाल कुरसातो खुशबू विश्वकर्मा को तत्काल निलंबित करने एवं राजस्व क्षति के चौबीस लाख रुपए की वसूली उनके वेतन से करने का किया गया मांग एसडीएम ने नायब तहसील सेवापुरी को दिया जाँच का आदेश।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा कुरसातो तहसील राजातालाब में दो विधे से अधिक आरक्षित सरकारी भूमि पर मद्रासी बाबा पूर्व माध्यमिक वि‌द्यालय के संचालक द्वारा अवैध कब्जा कर संचालन की शिकायत की गई थी।उपरोक्त वि‌द्यालय 1 जुलाई 1984 से आज के तिथि तक संचालित है। उक्त विद्यालय 42 वर्षों से ग्राम सभा की आरक्षित भूमि पर संचालित है।

लेखपाल खुशबू विश्वकर्मा के द्वारा वि‌द्यालय से पारितोषित लेकर मात्र दस साल का अर्थ दंड 750000 रूपया लगाया गया जबकि चौबीस लाख रुपए का अर्थ दंड नहीं लगाया गया है।पद का दुरुपयोग करते हुए राजस्व को क्षति पहुंचाई गई है जो दंडनीय अपराध की श्रेणी में है।

विद्यालय का अवैध कब्जा दो बीघा से अधिक ग्राम सभा की आरक्षित भूमि पर है जबकि नाम मात्र की भूमि पर कब्जा दिखाकर करोड़ों रुपए के राजस्व क्षति पहुंचाई गई है।शिकायत कर्ता ने दिए हुए शिकायत पत्र में वर्णित बिंदु चार की गहनता पूर्वक जांच कराये जाने तथा राजस्व क्षति के पूर्ति हेतु चौबीस लाख रुपए खुशबू विश्वकर्मा के वेतन से वसूल किया जाए ताकि जनहित में न्याय हो का माँग किया गया है।

एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार सेवापुरी को जाँच कर कार्यवाही का आदेश दिया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp