spot_img
33.1 C
Varanasi
Monday, May 18, 2026

Buy now

spot_img

राजातालाब पुलिस ने गुमशुदा मासूम को खोजकर उनके परिजनों को किया सुपुर्द परिजनों ने जताया आभार किया धन्यवाद ज्ञापित

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के रानी बाजार की रहने वाली निधि सोनकर पत्नी सोनू सोनकर पुत्री हीरालाल सोनकर का सात वर्षीय पुत्र वंश सोनकर घर के बाहर से खेलते हुए कही गायब हो गया था,पीड़िता व परिजनों ने खोजबीन की लेकिन नही मिलने पर राजातालाब पुलिस को गुमशुदगी के बाबत तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए राजातालाब पुलिस ने मासूम वंश को खोजने के लिए जगह जगह क्षेत्र में टीम लगा दी और वंश को सकुशल बरामद करने पर राजातालाब पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए वंश सोनकर को उनके परिजनों को थाना राजातालाब बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया।मासूम वंश को पाकर परिजन काफी प्रसन्न व खुश नजर आए और राजातालाब पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।राजातालाब पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे सराहनीय कार्य का क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है।बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रुप से वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी,उप निरीक्षक अजब सिंह,महिला उप निरीक्षक करिश्मा तिवारी,उप निरीक्षक इमाम हसन,महिला कांस्टेबल शिखा शामिल रही।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp