एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-कैंट थाना क्षेत्र के भोजूबीर मार्ग पर अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो ने कई लोगों को टक्कर मार दी।इसके बाद एक ऑटो को भी राैंद दिया।इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।स्कॉर्पियो सवार नशे में बताया जा रहा है। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी।आस-पास के लोगों ने स्कॉर्पियो सवार युवक को पकड़ लिया था।घटना में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने घायलों का उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल में में भेज दिया।यहां से कुछ को रेफर किया जा रहा है।वहीं स्कॉर्पियो चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया।उसका नाम अखिलेश कुमार बताया जा रहा है।वह अनपरा (सोनभद्र) का निवासी है।घटना से आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी।कैंट थाना क्षेत्र के भोजूबीर-सर्किट हाउस मार्ग पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों और वाहनों को टक्कर मार दी।हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि एक टोटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक नशे में धुत था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था।टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है।घटना में घायल लोगों को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।घायलों में सविता भारती 40 वर्ष निवासी आयर चोलापुर,नरेंद्र कुमार 40 वर्ष निवासी आयर चोलापुर,राहुल 25 वर्ष निवासी राजापुर,आनंद 55 वर्ष निवासी तिलमपुर सिंधोरा शामिल हैं।इनमें से गंभीर रूप से घायल महिला सविता भारती को बीएचयू रेफर किया गया है।पुलिस टोटो के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


