spot_img
15.1 C
Varanasi
Sunday, January 18, 2026

Buy now

spot_img

संदीपनी पब्लिक स्कूल जंसा में कल डीसीपी गोमती जोन व्यापारियों को पढ़ाएंगे साइबर सुरक्षा का पाठ करेंगे जागरूक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल 20 अगस्त 2025 दिन बुधवार को वाराणसी के व्यापारियों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के संदीपनी पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह 11 बजे डीसीपी गोमती जोन जंसा सहित आस-पास के थाना क्षेत्र के सभी ब्यापारियों को साइबर अपराध से बचने के लिये जागरूक करेंगे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को साइबर अपराधों से बचने के लिए शिक्षित करना है।

डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने ब्यापारियों को साइबर सुरक्षा,ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी देंगे।अब व्यापारियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि वे ऑनलाइन लेनदेन और डिजिटल माध्यमों का उपयोग अधिक करते हैं,जिससे वे साइबर अपराधों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।इस कार्यक्रम में व्यापारियों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों, जैसे फिशिंग,हैकिंग,और धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी जाएगी।उन्हें यह भी सिखाया जाएगा कि इन खतरों से कैसे बचा जाए और अपनी ऑनलाइन गतिविधियों को सुरक्षित कैसे रखा जाए।

कार्यक्रम में व्यापारियों को साइबर अपराधों से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया जाएगा,ताकि वे जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।यह कार्यक्रम व्यापारियों को न केवल साइबर अपराधों से बचाने में मदद करेगा,बल्कि उन्हें डिजिटल युग में सुरक्षित रूप से व्यापार करने के लिए सशक्त भी बनाएगा।प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश व व्यापार मंडल अध्यक्ष वाराणसी ग्रामीण शुभम सिंह ने ब्यापारियों से जागरूकता अभियान में पहुँचने की अपील की है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp