spot_img
15.5 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

न्यायिक तहसीलदार को हटाने हेतु अधिवक्ताओं ने राजातालाब तहसील पर किया धरना प्रदर्शन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-तहसील राजातालाब में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर राजातालाब तहसीलदार न्यायिक को हटाए जाने की मांग की।मंगलवार को तहसीलदार न्यायिक के अदालत के सामने अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।धरने को महामंत्री अमृत पटेल,रामजी पटेल ओमप्रकाश पांडे ने संबोधित किया।अधिवक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों जिलाधिकारी से मिलकर तहसीलदार न्यायिक को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था।लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ।

अधिवक्ता अब यहां पर लगातार धरना प्रदर्शन करेंगे जब तक तहसीलदार को हटाकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार का अभियोग दर्ज नहीं किया जाता।तहसीलदार न्यायिक राजातालाब के न्यायालय के सामने महामंत्री अमृत कुमार सिंह पटेल के अगुवाई में धरना प्रदर्शन आयोजित की गई।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामचंद्र सिंह एडवोकेट,अमित प्रताप सिंह एडवोकेट,रामजी सिंह पटेल एडवोकेट,शिवम पांडेय एडवोकेट,आनंद पटेल एडवोकेट,अश्विनी मिश्रा एडवोकेट,ओम प्रकाश पांडेय एडवोकेट,अजय श्रीवास्तव एडवोकेट,दीपक सिंह एडवोकेट,लाल जी राम एडवोकेट,काशीनाथ पटेल एडवोकेट,रमेश कुमार एडवोकेट,नामवर एडवोकेट,राजेश कुमार सिंह एडवोकेट,मयंक पांडेय एडवोकेट आदि अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp