spot_img
11.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

डीसीपी आकाश पटेल ने संदीपनी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खंड के जलालपुर स्थित महर्षि संदीपनी पब्लिक स्कूल में बुधवार को गोमती जोन पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।इस मौके पर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने छात्रों को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताये।उन्होंने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे साइबर हेल्पलाइन (1930),महिला हेल्पलाइन (1090) और आपातकालीन पुलिस सहायता (112) के बारे में जानकारी दी।

डीसीपी ने बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं।उन्होंने छात्रों को संदिग्ध कॉल,मैसेज या ऑनलाइन लिंक से सावधान रहने की सलाह दी।पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन,हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया।कार्यक्रम में थाना प्रभारी जंसा अनिल कुमार शर्मा,उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव,साइबर सेल टीम के सदस्य औ रप्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल शिव कुमार गुप्ता,जंसा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp