एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री आकाश पटेल द्वारा थाना जंसा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना पर नियुक्त बीट आरक्षियों की बीट बुक को चेक किया गया तथा उन्हें समय से अद्यतन रखने एवं आवश्यक सूचनाएँ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए।धारा 126/135 बीएनएस में चिन्हित व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से थाना जंसा अंतर्गत आने वाले सेवापुरी एवं आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्रों में लगाए गए व लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा

कैमरों के प्रभावी उपयोग,रखरखाव एवं अपराध नियंत्रण में सहयोग सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अंत में विवेचना निस्तारण एवं आईजीआरएस प्रकरणों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए उप निरीक्षक गणों की विशेष मीटिंग/ब्रीफिंग की गई।इसमें लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण,गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा आईजीआरएस आख्या समय से प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने व जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रेरित किया।


