spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

कमंडल में रखे पेट्रोल को शरीर पर छिड़क वृद्ध ने लगाई आग दो-दो मुकदमा खारिज होने के बाद उठाया खौफनाक कदम हालत चिंताजनक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के जोगापुर भोरकला निवासी वशिष्ठ नारायण गोंड जो शुक्रवार को अचानक तहसील परिसर में स्थित महादेव के मंदिर में पूजा करने बैठे कुछ समय बाद अपने कमंडल में पेट्रोल रखे थे पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिए तत्काल प्रभाव से वहां उपस्थित अधिवक्ता दौड़कर उनका किसी तरह आग बुझाये उसके बाद अधिवक्ताओं के द्वारा एंबुलेंस मंगाया गया फिलहाल महंत वशिष्ठ नारायण की स्थिति गंभीर बनी हुई है इस दौरान महंत वशिष्ठ नारायण जी के द्वारा जो बयान दिया गया है।

उनके द्वारा यह कहा गया है कि मेरे गांव का प्रधान मेरे पीछे पड़ा है मेरे खिलाफ 122 बी कायम करवा दिया है लगभग सात माह पूर्व में तहसीलदार राजातालाब शालिनी सिंह के द्वारा भी उनका 122 बी रिपोर्ट लेखपाल बनाम वशिष्ठ नारायण को खारिज कर दिया गया था उसके बाद वशिष्ट नारायण ने जिलाधिकारी वाराणसी के न्यायालय में अपील किए थे जिलाधिकारी वाराणसी के द्वारा भी उनका मामला खारिज कर दिया गया इससे काफी आहत थे और उनका कहना था कि यहां पर बिना पैसे वालों के साथ न्याय नहीं है जिनके पास पैसा है वही मुकदमा लड़ सकते हैं ऐसा कहते हुए धीरे-धीरे उन्होंने बोलना बंद कर दिया फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp