एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बीते एक सप्ताह पूर्व गंगापुर के बलिरामपुर में स्थित पेंट के गोदाम से चोरी हुए बीस लीटर के सत्रह बाल्टी पेंट के मामले में रोहनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता सत्रह बाल्टी पेंट व एक बाइक के साथ रोहनिया पुलिस ने तीन शातिर चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल चोरी हुई माल बरामद अलग अलग थानों में दर्ज है आरोपियों के खिलाफ आठ मुकदमे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोहनिया थाना क्षेत्र के केशरीपुर निवासी जोखन राम का केशरीपुर रोहनिया में हार्डवेयर का दुकान है और गोदाम गंगापुर के बलिरामपुर में बना हुआ था जहां से बीते 16 अगस्त 2025 को चोरों द्वारा 16 बाल्टी 20 लीटर बर्जर कम्पनी व 1 बाल्टी 20 लीटर नेरोलॉक सुरक्षा प्लस कम्पनी का चोरी कर लिया गया था जिसके बाबत रोहनिया पुलिस ने पीड़ित जोखन राम के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी थी कि शुक्रवार को बलिरामपुर गंगापुर रोड के पास से तीन आरोपी क्रमशः अभिषेक राय 20 वर्ष मनियारीपुर,अनुराग मौर्या 19 वर्ष व रमेश पटेल उर्फ बाबू 21 वर्ष बलिरामपुर को गिरफ्तार करते हुए उनके निशानदेही पर 17 बाल्टी चोरी हुए पेंट के बाल्टी को बरामद करते हुए घटना में प्रयोग एक बाइक को भी कब्जे में लिया गया।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह का कहना रहा कि चोरी हुए 17 बाल्टी पेंट को बरामद किया गया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी अभिषेक राय के खिलाफ थाना रोहनिया में तीन शिवपुर में एक,अनुराग मौर्या के खिलाफ थाना रोहनिया में एक बड़ागाँव में सहित रमेश पटेल उर्फ बाबू के खिलाफ थाना रोहनिया में दो मुकदमे दर्ज है।गिरफ्तार व बरामद करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,चौकी प्रभारी गंगापुर शैलेंद्र कुमार,उप निरीक्षक दिनेश सिंह,हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण कुशवाहा,हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार,कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह,कांस्टेबल रानू कुमार शामिल रहे।


