spot_img
40.1 C
Varanasi
Monday, May 25, 2026

Buy now

spot_img

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क:राजातालाब-जंसा पंचकोशी मार्ग के बीचों बीच बना जानलेवा गड्ढा राहगीरों के लिए सफर है मुश्किल गिरकर हो रहे चोटिल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के कचनार पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का हालात खराब,राजातालाब वाया जंसा मार्ग ऑटो स्टैंड के पास की सड़क गड्ढों में हुई तब्दील राहगीरों को हो रही परेशानी।वाराणसी जिला प्रशासन और जिम्मेदार विभाग की गड्ढा मुक्त सड़कों की सच्चाई देखनी हो तो राजातालाब वाया जंसा पंचकोशी मार्ग कचनार व रखौना मेन हाईवे से लेकर रखौना गाँव तक के सड़को के नजदीक आए और गौर से देखे सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है।कई बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश दे चुके हैं।

लोगों को उम्मीद थी कि इस सड़क के भी दिन सुधरेंगे,लेकिन कुछ नहीं हुआ।सेवापुरी विधानसभा सहित रोहनिया विधानसभा के ज्यादातर सड़को की हालात बेहद खराब है सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है।राजातालाब के रहने वाले शुभम शर्मा ने कहा कि सड़क के नुकीले पत्थर से साल भर चलने वाले टायर व ट्यूब मात्र चार महीने तक ही चलते हैं।क्षेत्रीय एम्बुलेंस चालको का कहना है कि गहरे गड्ढों में तब्दील सड़क से मरीजों को ले जाने में डर लगता है।सड़क जर्जर होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।काफी लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। आखिर इस सड़क की सुध कब लेगा जिला प्रशासन।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp