spot_img
27.2 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

सात ग्राम अवैध हीरोइन के साथ राजातालाब पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में एवं पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन वैभवं बांगर के निर्देशन में शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में अवैध हेरोइन का व्यापार करने वालो के विरूद्ध थाना राजातालाब पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी बृजेश बिन्द 21 वर्ष निवासी करसड़ा थाना रोहनिया वाराणसी को कुल अवैध हेरोइन सात ग्राम के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।आपको बता दे कि शनिवार को थाना राजातालाब पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिलने पर कि एक व्यक्ति हिरोइन की कुछ पुड़िया लेकर जमुआ तिराहा के पास खड़ा है के मुखबिर खास की सूचना पर राजातालाब पुलिस बल की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर खास द्वारा बताये गये स्थान जमुआ तिराहा के पास से एक व्यक्ति को हिरोइन की कुछ पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त के पास से कुल सात ग्राम अवैध हेरोइन बरामद करते हुए एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।वही पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि साहब हम अपने जीवीकोपार्जन के लिए तथा अपने परिवार का भरण पोषण हेतु हिरोइन लोगो को बेचते है शनिवार को भी हम हेरोइन बेचने हेतु खडे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल,उप निरीक्षक मोहम्मद इमाम हसन,उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार,कांस्टेबल संजय कुमार गोड़ शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp