एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ग्राम पंचायत सराय काजी हरहुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय सरायकाजी वाराणसी शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रतिमान बना रहा है।शिक्षा का ज्योति जगा रहा यह विद्यालय भौतिक संसाधनों जैसे 6 कमरे पुस्तकालय,स्मार्ट टीवी,एलइडी टीवी,कक्षा कक्ष में डेस्क बेंच पंखा,ट्यूबलाइट,आरो,दिव्यांग शौचालय,हैंड वॉश,यूनिट,सोलर पैनल,सबमर्सिबल जैसे भौतिक संसाधनों से संतृप्त होकर बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार कर रहा है।यहां का वातावरण बच्चों के अनुसार रुचिकर एवं आनंददायी है बच्चों को निशुल्क किताबें एवं खेलने के लिए खेल सामग्री दी जाती है।

बच्चों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था है शिक्षण में शासन द्वारा निर्गत आदेश अनुरूप शिक्षक संदर्शिका एवं शिक्षक डायरी शिक्षण योजना एवं टीएलएम के माध्यम से शिक्षण कार्य का संपादन किया जाता है।खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से कक्षा एक में 32 बच्चों का नामांकन हुआ है जो विगत वर्ष मात्र 23 था वर्तमान सत्र में छात्रों की संख्या 147 है ग्राम प्रधान भोलानाथ पटेल के सहयोग से विद्यालय में अभिभावकों की जागरूकता में वृद्धि हुई है।

अभिभावक और ग्राम प्रधान हमारे विद्यालय मे शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की शैक्षिक प्रगति जानने आते हैं।प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता सिंह एवं समस्त अध्यापिकाओं के अथक परिश्रम से बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हुआ है।जिसके परिणाम स्वरुप प्रति वर्ष बच्चे उदय प्रताप कॉलेज,कृषक इंटर कॉलेज एवं आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश पा रहे हैं।यह विद्यालय महिला सशक्तिकरण का जीता जाता उदाहरण है और अपनी कार्य शैली और उपलब्धियां के लिए क्षेत्र में एक आदर्श विद्यालय घोषित हो रहा है।समाज के अंधेरे को शिक्षा रूपी ज्योति से प्रकाशित करने के संकल्पों को लेकर प्रगतिशील है।


