spot_img
34.3 C
Varanasi
Wednesday, July 22, 2026

Buy now

spot_img

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

spot_img

अमेरिका यात्रा के दौरान भारत में सिक्खों को लेकर विवादित बयान देने का मामला

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-विगत सितंबर माह में अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भारत में सिक्खों को लेकर दिए गए बयान को लेकर राहुल गांधी को बड़ी राहत मिल गया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति समीर जैन की खंडपीठ ने राहुल गांधी की ओर से प्रस्तुत याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश सुरक्षित कर लिया है। साथ ही न्यायमूर्ति ने इस मामले में आदेश आने तक लोअर कोर्ट को इस मामले में कोई भी कार्यवाही करने पर रोक लगा दी है। उक्त जानकारी वाराणसी जनपद में राहुल गांधी के अधिवक्ता अनुज यादव ने दी। उन्होंने बताया कि कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने राहुल गांधी के खिलाफ बीते 21 जुलाई 2025 को वाराणसी जनपद के विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) ने मुकदमा चलाए जाने का आदेश अधीनस्थ न्यायालय को दिया था। इस आदेश के खिलाफ राहुल गांधी ने उच्च न्यायालय में अपील की थी। जिस पर कोर्ट ने आदेश सुनाए जाने तक लोअर कोर्ट को इस मामले में सुनवाई करने पर रोक लग दी है।

बतादें कि पिछले दिनों विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) की अदालत ने अवर न्यायालय को पुनः विधि के सिद्धांतों के अनुसार इस मामले को सुनने का आदेश दिया था। इसी के तहत अवर न्यायालय में सुनवाई हेतु लंबित है। मालूम हो कि बीते वर्ष के सितम्बर माह में राहुल गांधी ने अमेरिका में भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि भारत में सिक्खों के लिए माहौल अच्छा नहीं है, क्या एक सिक्ख के रूप में पगड़ी बांधने, कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने की अनुमति मिलेगी। इस बयान को तिलमापुर सारनाथ के नागेश्वर मिश्र ने देश में गृह युद्ध भड़काने की साज़िश करार देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत में वाद दाखिल किया था। जिसके बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) की अदालत ने इस वाद को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था। इस अवर न्यायालय के आदेश के खिलाफ नागेश्वर मिश्रा ने सत्र न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल किया था।बाद में सत्र न्यायालय ने निगरानी अर्जी स्वीकार करते हुए अवर न्यायालय को पुनः सुनवाई के आदेश दिया था।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp