spot_img
25.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

spot_img

माध्यमिक शिक्षा परिषद अपर सचिव ने प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षकों को किया सम्मानित

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-शिक्षक दिवस पर गोविंदपुर रोहनिया स्थित स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज में संयोजक प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह गोपाल की उपस्थिति में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार राय अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी तथा भोलेंद्र प्रताप सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक ने वाराणसी जिले के विभिन्न कॉलेजों से आए शिक्षकों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार राय ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि शिक्षक की दर्जा भगवान से बढ़कर होती है हमेशा अपने शिष्यों को अंधकार की ओर से उजाला की ओर ले जाने का काम करते हैं।कार्यक्रम में आए हुए

समस्त अतिथियों को प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह गोपाल ने अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत विश्वकर्मा एवं संचालन उमेश कुमार सिंह तथा देवेंद्र प्रताप सिंह ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयप्रकाश,उमेश कुमार सिंह,नागेंद्र प्रताप सिंह,गौरव सिंह,कौशलेंद्र,संदीप,राजेश,फूलचंद पटेल,संजय प्रियदर्शी,राजकुमार सहित जिले के सैकड़ो प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp