एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसुपुर में एक बेजुबान जानवर (बछड़ा) पुराने कुएं में गिर गया था। जानवर के गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और तत्काल राजातालाब पुलिस को सूचित किया।

घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार के निर्देशन में चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे,उप निरीक्षक इमाम हसन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।सभी का तालमेल और साहसपूर्ण प्रयास रंग लाया और जानवर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।इस कार्य में पुलिस के जवानों और स्थानीय नागरिकों की संयुक्त मेहनत की सराहना की जाती है।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस का धन्यवाद किया और ऐसे किसी भी हादसे की सूचना तत्काल देने का संकल्प लिया।इस जांबाजी भरे प्रयास से पुलिस-पब्लिक तालमेल और मानवीयता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।पुलिस प्रशासन सभी ग्रामीणों से अपील करता है कि किसी भी दुर्घटना या आपात-स्थिति में 112 या स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित करें ताकि मदद समय से पहुँच सके।


