एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-कपसेठी थाना क्षेत्र के सेवापुरी स्टेशन के पास शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,जब लोगों ने एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता हुआ देखा गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।विकास खंड सेवापुरी के ग्राम सभा उपरवार जम्मनपुर निवासी 22 वर्षीय इंद्रेश राय पुत्र रमाकांत उर्फ जटाशंकर राय तीन भाइयों में सबसे छोटा था।वह दिल्ली में रहकर काम करता था और करीब तीन दिन पहले ही अपने घर आया था।शुक्रवार को उसका शव स्टेशन के पास एक नीम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कपसेठी अपने पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।फोरेंसिक जांच टीम ने घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।


