spot_img
13.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

गांधी जयंती पर महाविद्यालय व थाना परिसर समेत अन्य कालेजों में चित्र पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को किया गया याद

spot_img

रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गांधी जयंती पर गुरुवार को गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।मिर्जामुराद थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा एवं कर्तव्यनिष्ठा का पालन करने और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। मिर्जामुराद स्थित किसान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. शिवराज मिश्रा द्वारा, गौर गांव स्थित एस.एन.एस नेशनल स्कूल में प्रबंधक प्रवीण सिंह द्वारा, खोचवा (रूपापुर) गांव स्थित बसमत्ती देवी संकठा प्रसाद महिला पीजी कालेज में प्रबन्धक राजीव गौतम द्वारा, चित्रसेनपुर स्थित अमरावती देवी इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य संदीप सिंह द्वारा, डंगहरिया गांव स्थित एस.बी.पी.इंटरमीडिएट कालेज में प्राचार्य गौरव सिंह पटेल द्वारा समेत अन्य जगहों पर गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।संजीव सिंह गौतम ने कहां की हमें महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा रूपी ऐसे शस्त्र दिए हैं जिनके आधार पर किसी भी प्रकार की क्रांति को रोका जा सकता है।इस दौरान भाजपा नेता राम शकल पटेल, डॉ. वंशराज पटेल, सचिव योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, रामजी यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp