spot_img
18.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

सचिव ग्रामीण विकास व सीडीओ वाराणसी ने रसुलपुर ग्राम पंचायत के विकास कार्यो का निरीक्षण कर सर्वोत्तम पर प्रधान का किया सराहना

spot_img

रामेश्वर मन्दिर में पीठाधीश्वर के नेतृत्व में 11बाल ब्राह्मणों ने कराया सविधि दर्शन पूजन

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सचिव ग्रामीण विकास भारत सरकार शैलेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी प्रखर सिंह के साथ पिंडरा विकास खण्ड के रसुलपुर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यो का निरीक्षण किया।सर्वप्रथम ग्राम सचिवालय भवन रसुलपुर पहुंचने पर बीडीओ पिंडरा देवेंद्र सिंह प्रधान कैलाश यादव एडीओ पंचायत अशोक चौबे ने माल्यार्पण अगवानी कर स्वागत किया।अधिकारी द्वय ने ग्राम सचिवालय में संचालित पंचायत सहायक कक्ष,राजस्व विभाग कक्ष,स्वास्थ्य कक्ष,पुस्तकालय कक्ष सहित सचिव व ग्राम प्रधान कक्ष का निरीक्षण किया।

बेबी सोनकर व बच्ची राधिका का अन्नप्राशन के साथ पोषण सामग्री,फल सहित गोंद भराई कर टीकाकरण की जानकारी ली।ग्राम सचिवालय के सभागार में विधवा शांति जायसवाल,बृद्धा गुलाम मोहम्मद व विकलांग रामू से पेंशन से जीवन बसर ठीक चलने,समूह की महिलाओं,लखपति दीदी से वार्ता की और प्रगतिशील किसानों दिनेश सिंह व राधाकृष्ण पांडेय से बोई जाने वाली फसलों व अन्य खेती की जानकारी ली।समीक्षा बैठक के बाद अमृत सरोवर का निरीक्षण कर दोनों अधिकारियों ने पौधरोपण किया। पास ही अन्नपूर्णा भवन व बारात घर का निरीक्षण किया।आंगनबाड़ी भवन में उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय की यथास्थिति की जानकारी ली।सचिव शैलेश कुमार सिंह ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार व सीडीओ प्रखर सिंह ने विकास कार्यो का मानक व पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यो की उत्तम व्यवस्था देखकर प्रधान कैलाश यादव की प्रसंशा करते हुए अन्य अधिकारियो,कर्मचारियों के लगन की सराहना की।

ग्राम पंचायत रसुलपुर से सीधे रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पीठाधीश्वर अनूप तिवारी के नेतृत्व में 11 बाल ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोच्चार संग सविधि पूजन दर्शन किया।इसके बाद पूरे मन्दिर में स्थापित विग्रहों,पाषाण मूर्तियों,शिवलिंग के स्थापना की जानकारी ली।मन्दिर की ओर से एकादशी पर्व पर फलाहार प्रसाद ग्रहण कराया गया।ग्राम प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव ने अंगवस्त्र प्रदान कर अधिकारियों का सम्मान किया।निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से बीडीओ पिंडरा देवेंद्र सिंह,बीडीओ सेवापुरी राजेश सिंह,प्रधान कैलाश यादव,वरिष्ठ पत्रकार केएल पथिक,प्रधान घनश्याम सिंह यादव,एडीओ पंचायत अशोक चौबे,एडीओ सांख्यिकी कैलाश यादव,सचिव वीरेंद्र कुमार,विनोद कुमार यादव,रामदुलार यादव,भानु सिंह,रवि व लालू सोनकर सहित समस्त लाभार्थी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp