
एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी वाराणसी में मंगलवार को पुरातन छात्र समागम व करियर मेला कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।तत्पश्चात पुरातन छात्रों का तिलक और पुष्प के साथ स्वागत किया गया।सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।करियर मेला में छात्राओं और करियर की नोडल अध्यापिका श्रीमती ऋचा चौरसिया वह अन्य अध्यापिकाओं द्वारा विभिन्न करियर विकल्पों के स्टाल लगाए गए और विद्यालय की छात्राओं को उस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में करियर काउंसलर किशन शॉ और कुमारी गरिमा के द्वारा विभिन्न करियर विकल्प के बारे में जानकारी दी गई और किस प्रकार से अपने रुचि को ध्यान में रखते हुए करियर का चुनाव करें इस संबंध में बताया गया।

पुरातन छात्र समागम में छात्राओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किया गया और वे किस पद पर कार्य कर रही हैं और कैसे अपना करियर चुनें इस संबंध में अपने विचार विद्यालय की वर्तमान छात्राओं के साथ साझा किया।कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनामिका द्वारा संबोधन व छात्राओं को कैरियर सुझाव व अपने भविष्य के लिए आशीर्वचन देने के साथ हुआ। मंच संचालन श्रीमती रेनू सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय में स्मृति स्वरूप पुरातन छात्राओं द्वारा आंवले का पौधा रोपित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं श्रीमती सरिता देवी,दीपिका खरवार,रिचा चौरसिया,सुमन,श्रीमती रति कुमारी तथा अन्य अध्यापिकाएं उपस्थित रही।


