spot_img
18.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

इलाज में लापरवाही से चार माह के मासूम की मौत परिजनों ने जमकर काटा बवाल भाग खड़े हुए डॉक्टर सहित स्टॉप पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने किया कार्यवाही की माँग

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कचनार ला कालेज रोड पर एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक चार माह के मासूम की मौत हो गयी,परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा और पुलिस को तहरीर देते हुए डॉक्टर सहित स्टॉप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की माँग किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गाँव निवासी सुहानी वर्मा की मायका राजातालाब थाना क्षेत्र के अफजलपुर असवारी में है

जो बीते 5 नवम्बर 2025 दिन बुधवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मलित होने आई थी गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद गुरुवार को चार वर्षीय मासूम बच्चे हार्दिक को उल्टी दस्त हो रही थी जिसे उपचार के लिए परिजनों ने उसे लेकर डॉक्टर शम्भू प्रसाद शर्मा (जनरल फिजिशियन एवं चेचक रोग) राजातालाब में भर्ती कराया था शुक्रवार को उपचार के दौरान दोपहर ढाई बजे मासूम बच्चे हार्दिक की मौत हो गयी,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन व स्टॉप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया,हंगामे की सूचना पाकर राजातालाब पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया।राजातालाब पुलिस को दिए हुए तहरीर में मृतक मासूम हार्दिक के पिता विकास ने बताया है

कि इंजेक्शन लगाने में लापरवाही हुई है जिससे मेरे बच्चे की मौत हुई है मौत के बाद डॉक्टर सब भाग निकले।वही राजातालाब कस्बा चौकी प्रभारी रोहित दूबे ने बताया कि विकास द्वारा डॉक्टर राजेश कुमार शर्मा,शम्भू प्रसाद शर्मा,शिव नारायण,ज्योति लाल विश्वकर्मा सहित अन्य स्टॉप के खिलाफ तहरीर मिली है जांचोपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp