spot_img
16.2 C
Varanasi
Monday, December 8, 2025

Buy now

spot_img

हाकी संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर महिला पुरुष हाकी प्रतियोगिता जज्बे जुनून के साथ हुआ सम्पन्न

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में हॉकी संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे खिलाड़ियों ने जोश,जुनून,संघर्षों के साथ अपने कला का प्रदर्शन किया।पहला मैच छात्राओं की टीम झांसी की रानी लक्ष्मी बाई एवं मदर टेरेसा के बीच प्रारंभ हुआ।

मैच का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पुरुषोत्तम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।इस मैच में रानी लक्ष्मीबाई टीम तीन एक से विजेता रही।दूसरा मैच छात्रों की ओर से शिवाजी टीम एवं भगत सिंह टीम के बीच हुआ इस मैच में पेनाल्टी स्ट्रोक से भगत सिंह टीम चार एक से विजेता रही।इस मैच मे रेफरी का दायित्व घनश्याम शारीरिक शिक्षा प्रभारी गंगापुर इंटर कॉलेज तथा दूसरे निर्णायक अंगद प्रसाद यादव शारीरिक शिक्षा प्रभारी महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी रहे।उद्घोषक के रूप में डॉ अखिला नन्द सिंह तथा स्कोरर अतुल कुमार यादव रहे।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ उमेश प्रसाद डॉ अभिषेक अग्निहोत्री,डॉ अर्चना सिंह,डॉ आशा सिंह,डॉ सत्य प्रकाश सिंह,डा ममता,डॉ रेनू,कुमारी कंचन वर्मा सहित अध्यापक एवं अध्यापिकाएं सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp