spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

बिजली बिल राहत योजना के प्रारम्भ होने में बचे है बस दो दिन उपभोक्ताओं में देखा जा रहा है भारी उत्साह एवं कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा दिनांक 1 दिसम्बर 2025 से विद्युत बिल बकायेदारों के लिए बिजली बिल राहत योजना 2025-26 प्रारम्भ की जा रही है जो तीन चरणों (प्रथम चरण दिनांक 1 दिसम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक,द्वितीय चरण-दिनांक 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक एवं तृतीय चरण-दिनांक 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक) में होगी जिसमें एक किलो वाट एवं दो किलो वाट के समस्त घरेलू एवं एक किलो वाट के वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं जिनका अंतिम भुगतान 31 मार्च 2025 के पूर्व हुआ है

या जिनका भुगतान कभी नहीं हुआ है के विलम्बतम भुगतान अधिभार में शत-प्रतिशत छूट के साथ मूलधन में भी 25 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है।विद्युत चोरी के प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में भी 50 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान है।इस योजना से खण्ड के अन्तर्गत 29 हजार नेवरपेड उपभोक्ता जिन्होंने संयोजन पश्चात कभी भुगतान नहीं किया है तथा 43 हजार लान्ग अनपेड उपभोक्ता जिन्होंने 31 मार्च 2025 के बाद से एक बार भी भुगतान नहीं किया है,इस योजना से लाभान्वित होंगे।विद्युत चोरी के 1210 प्रकरणों में भी उपभोक्ताओं को प्रथम चरण में 50 प्रतिशत तक का लाभ प्राप्त कर सकेगें।जिन उपभोक्ताओं को पूर्व में विद्युत बिल बकाये व चोरी के प्रकरणों में आरसी प्रेषित किया गया है अथवा जो प्रकरण न्यायालय में लंबित है वैसे उपभोक्ताओं के लिए भी यह योजना लागू है। समस्त उपभोक्ता अपने निकटतम विद्युत उपकेन्द्र कैश काउन्टर,जनसेवा केन्द्र,विद्युत सखी एवं मीटर रीडर के माध्यम से पंजीकरण करवाकर अपने विद्युत बिल का भुगतान कर सकते हैं।साथ ही यदि उपभोक्ता चाहें तो आनलाइन वेबसाइट www.uppcl.org पर भी अपने विद्युत बिल का भुगतान कर सकते हैं।विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल राहत योजना 2025-26 को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। खण्ड द्वारा जगह-जगह बैनर व पोस्टर लगाये गये है एवं प्रचार गाड़ी से प्रचार किया जा रहा है।योजना के दौरान प्रत्येक दिन उपकेन्द्र के काउन्टर के अतिरिक्त प्रत्येक उपकेन्द्र से लगायत 02-02 गांवों में कुल 44 कैम्प आयोजित किये जायेंगे।योजना के दौरान कैम्प में उपभोक्ताओं के बिलिंग सम्बन्धित समस्याओं एवं अन्य समस्याओं का भी निस्तारण किया जायेगा।खण्ड का उद्देश्य है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक ग्रामीण उपभोक्ताओं से सम्पर्क करके उनको योजना का लाभ पहुँचाना है।साथ ही उपभोक्ताओं में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 को लेकर काफी उत्साह देखा गया है।सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से निवेदन है कि भीड़ से बचने एवं योजना का अधिक से अधिक लाभ पाने के लिए जल्दी आयें एवं ज्यादा लाभ पायें एवं अपना नाम बकायेदारों की सूची से हटायें।यह भी अवगत कराना है कि बिजली बिल राहत योजना 2025-26 में विद्युत बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही जैसे विद्युत विच्छेदन,आरसी आदि की जायेगी।उपरोक्त जानकारी विधुत वितरण खण्ड द्वितीय बरईपुर वाराणसी के अधिशाषी अभियंता मनीष झा ने दी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp