spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

वाराणसी पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन पहले दिन खेला गया फुटबॉल मैच

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी पब्लिक स्कूल राजातालाब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत इस वर्ष फुटबॉल मैचों का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह प्रतियोगिता 5 दिसम्बर 2025 शनिवार से प्रारंभ होकर 8 दिसम्बर 2025 मंगलवार तक चलेगी तथा संपूर्ण आयोजन विद्यालय प्रांगण में ही संपन्न हो रहा है।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के उप-प्रबंधक श्री शशि कांत गुप्ता द्वारा किया गया।उद्घाटन अवसर पर उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन,टीम वर्क,निर्णय क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करते हैं।उन्होंने बच्चों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्य श्री अशुतोष सिंह भी उपस्थित रहे।उन्होंने अपने संबोधन में खेलों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि खेलकूद छात्रों के शारीरिक,मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी निष्ठा खेल भावना और बेहतर प्रयास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।प्रतियोगिता के प्रारंभिक दिन में विभिन्न कक्षाओं की टीमों के बीच रोमांचक फुटबॉल मुकाबले खेले गए।छात्रों ने उत्कृष्ट टीम भावना,अनुशासन और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।मैदान में उपस्थित अभिभावकों,शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए वातावरण को बेहद ऊर्जा से भर दिया।अभिभावकों की सक्रिय उपस्थिति ने बच्चों का मनोबल और भी ऊँचा किया तथा कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रेरणादायक बनाया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आने वाले दिनों में भी कई रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे,जो छात्रों को अपने कौशल और क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेंगे।उप-प्रबंधक श्री शशि कांत गुप्ता और प्रधानाचार्य श्री अशुतोष सिंह प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच का निरीक्षण कर बच्चों का हौसला बढ़ा रहे हैं।विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों,शिक्षकों,खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रतियोगिता छात्रों को खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित करेगी तथा उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp