spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

तीन माह से पानी बंद ग्रामीणों का प्रदर्शन जल जीवन मिशन की टंकी से सप्लाई ठप लोग परेशान

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब तहसील क्षेत्र के भुसौला गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से पिछले तीन महीनों से पानी की आपूर्ति ठप है।इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को टंकी परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने सरकार की ‘हर घर नल योजना’ पर सवाल उठाते हुए जल संकट पर नाराजगी जताई।ग्रामीणों का कहना है कि टंकी से कुछ महीने तक ही पानी मिला,जिसके बाद से सप्लाई पूरी तरह बंद है।उनकी शिकायत है कि विभागीय अधिकारियों और संबंधित कंपनी के कर्मचारियों ने बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है,जिससे उन्हें पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासी शशि प्रकाश ने बताया कि पिछले तीन महीने से टंकी से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है।

गर्मी और सर्दी दोनों मौसमों में लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाएं सुबह से ही हैंडपंप और अन्य जल स्रोतों पर लाइन लगाकर पानी भरने को मजबूर हैं,और कई घरों में पेयजल की गंभीर समस्या हो गई है।इस मामले में जल जीवन मिशन के अवर अभियंता (जेई) आशुतोष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पिछले डेढ़ महीने से पंप में तकनीकी खराबी है,जिससे पानी की आपूर्ति रुक गई है।उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में संबंधित कंपनी को कई बार सूचित किया गया है।कंपनी के अधिकारियों ने फंड की कमी का हवाला देते हुए आवश्यक मैनपावर की अनुपलब्धता बताई है।जेई सिंह के अनुसार कंपनी का फंड पिछले 7 से 8 महीने से लखनऊ से जारी नहीं हुआ है,जिसके कारण मरम्मत कार्य अटका हुआ है।उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही फंड जारी होगा,पंप की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp