एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बीएलडब्लू चौकी अंतर्गत बीएलडब्लू के अंदर बने मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर घर मे घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण सहित लाखो रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया है।

भीषण चोरी होने की जानकारी होने पर मंडुवाडीह पुलिस स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी लेते हुए जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवास संख्या 674 B में बुधवार शाम 5 से 6 के बीच पीड़ित कुमार पाल ने अपने पत्नी के साथ सब्जी लेने मार्केट गये थे इसी बीच प्रथम खण्ड पर आवास स्थित है का मेन दरवाजा का ताला तोड़ कर चोरी की नियत से चोर अंदर प्रवेश किए और दूसरे कमरे में आलमारी था।

जिसका ताला तोड़कर लगभग 15 लाख का जेवरात एवं नगद कैश दो लाख पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।पीड़ित ने मंडुवाडीह पुलिस को तहरीर देकर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करते हुए चोरो को गिरफ्तार कर चोरी किया गया गहना एवं नकद वापस दिलाने का माँग किया है।मंडुवाडीह पुलिस ने तहरीर लेने के बाद जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।


