spot_img
23.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

यूपी में शराब बंदी को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र में महिलाओं ने भरी हुंकार यूपी में बंद हो शराब की दुकान

spot_img

आक्रोशित महिलाओं ने निकाली रैली प्रदेश में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने की मांग किया

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-शराब पीने से आए दिन महिलाओं पर हो रही घरेलू हिंसा से परेशान महिलाओं का गुस्सा शराब के खिलाफ एक बार फिर सड़क पर फुट पड़ा।लोक समिति महिला समूह के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की माँग को लेकर शनिवार को बेनीपुररिंग रोड पंचक्रोशी मार्ग पर क्षेत्र के दर्जनों गाँव की महिलाएं सड़क पर उतर गयी

।नागेपुर,बेनीपुर,हरपुर,हरसोस,बीरभानपुर,मेहदीगंज,परमानंदपुर,जंसा आदि गांवों से आई सैकड़ों महिलाओं ने जहरीली शराब बिक्री के खिलाफ हरपुर से हरसोस तक पंचक्रोशी मार्ग जोरदार रैली निकाली।तख्ती बैनर लिए महिलाएं हरसोस बाजार में शराब ठेका के सामने खड़े होकर शराब पीना बंद करो,शराब बेचना बंद करो,शराब भगाओ प्रदेश बचाओं आदि जमकर शराब विरोधी नारे लगाए इस दौरान बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया।लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से यूपी में पूर्ण शराब बंदी की मांग किया।इस अवसर पर सभा में महिलाओं ने कहा कि पुरे प्रदेश में शराब माफिया सक्रिय है और अवैध रूप से जहरीली शराब लोगों को पिलाकर मरने के लिए मजबूर कर रही है।समाज के ज्यादातर लोग शराब में डूब चुके है और इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है।

महिलाओं के उपर होने वाली घरेलू हिंसा,उत्पीड़न,बलात्कार मारपीट आदि का सबसे बड़ा जिम्मेदार शराब है।जनता के हित में इसे बंद किया जाए। निर्भया दिवस के अवसर पर 16 दिसम्बर को शराब और घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ आराजी लाईन और सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से तहसील राजातालाब तक पदयात्रा और साईकिल रैली निकाली जाएगी और तहसील राजातालाब पर प्रदर्शन किया जाएगा।लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा है

कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की माँग को लेकर महिलाओं के नेतृत्व में गांव गाँव में शराब के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा।रैली में मुख्य रूप से अनीता,आशा, सोनी,मनीषा,कन्हैया लाल,मधुबाला,चन्द्रकला,प्रेमा,मैनबम,सीमा,सुनील मास्टर,सुमन,मंजू,मुन्नू,रंजना,सुशीला,सीता,संतोष, राहुल,मंगल,शनि,सुजीत,उर्मिला,निर्मला,मधु ,रामबचन,सुरेन्द्र,अजीत,सुजीत,अजय पाल,गणेश,प्रकाश आदि लोग शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन आशा राय,अध्यक्षता अनीता,नेतृत्व सोनी धन्यवाद मनीषा ने किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp