spot_img
23.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सिलाई मशीन सशक्त माध्यम

spot_img

निःशुल्क सिलाई मशीन 30 महिलाओं को किया गया वितरण

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ विकास खंड के भोपापुर स्थित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सेवा समिति भोपापुर एवं जवाहर नेहरू पत्तन प्राधिकरण द्वारा सामुदायिक भवन में 30 महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन वितरित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपिन पाठक ने महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ सिलाई मशीन नही बल्कि उन्नति और सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि अभी 30 परिवारों को सिलाई मशीन दी गयी है।

जल्द ही सभी गांव की महिलाओं को दिया जाएगा।उन्होंने मशीन का सदुपयोग करते हुए रोजगार स्थापित करने की अपील की।इस मौके पर पूजा पटेल, ममता पटेल, प्रतिमा, शिप्रा, मनोरमा, रेखा, स्वेता सिंह, खुश्बू सिंह, निशा देवी, सोनम, सीमा सहित 30 महिलाओ को मशीन प्रदान की गयी। राजेश कुमार वर्मा, अजित कुमार सिंह, शिवम पटेल, डॉ संतोष, रामरथी वर्मा आदि लोग उपथित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp