एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले ग्रामपंचायत सचिवों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर आनलाईन उपस्थिति एवं गैर विभागीय कार्यों के कराये जाने पर अपना डोंगल एडीओ पंचायत रवि कुमार सिंह को सौंप दी।समन्वय समिति व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भारती ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों से आनलाईन उपस्थिति एवं गैर विभागीय कार्यों को कराये जाने के विरोध में समन्वय समिति के निर्देश पर सभी पंचायत सचिवों ने अपना डीएससी/डोंगल जमा कर विरोध जताया है।

उन्होंने कहा कि 5 दिसम्बर को सभी ग्रामपंचायत सचिव जिले के ह्वाट्सएप ग्रुप से अलग हो गये थे।10 दिसम्बर को अपने निजी वाहन का प्रयोग बंद कर आज 15 दिसम्बर को अपना डोंगल ब्लॉक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत को सौंप दिये।इसके बाद समन्वय समिति के निर्देश पर आगे की रणनीति बनायी जायेगी।डोंगल जमा करने वालों में प्रमुख रूप से सचिव चंचल रेड्डी,गौरव विश्वकर्मा,आनन्द कुमार गोंड,वीरेंद्र कुमार,चंदा सिंह,अमीषा सोनकर,दीक्षा श्रीवास्तव,सत्येंद्र कुमार सहित कुल 16 सचिवों ने डोंगल सौंपा।


