एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-आधुनिक भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 75वीं पुण्यतिथि पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी मोहन सराय स्थित अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस एवं रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्जित कर नमन करते हुए उनका पुण्यतिथि मनाया।जिसके दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के प्रति सच्चे एवं इमानदार महान पुरुष थे उन्होंने भारत की 565 रियासतों को भारत में विलय कर आधुनिक भारत की नींव रखी।

आज के युवा पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के विचारों को सुनना तथा समझना चाहिए साथ ही साथ उनके विचारों पर चलकर देश को विकसित बनाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल,राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल,राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव,राष्ट्रीय सचिव दीपू पटेल,प्रदेश महासचिव डॉक्टर उमेश पटेल,प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोनू,प्रदेश सचिव डॉक्टर महेंद्र पटेल,प्रदेश सचिव महिला मंच अनीता पटेल,प्रदेश सचिव महिला मंच रीना वर्मा,प्रदेश सचिव सियाराम पटेल,क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल इत्यादि कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


