एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-वाराणसी में मूवर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया का पांचवां वार्षिक सम्मेलन बड़े धूमधाम से सिगरा स्थित होटल स्क्वायर यस में संपन्न हुआ।इस संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों के घर के सामान ऑफिस सामान कार टू व्हीलर के साथ-साथ हेवी मशीनरी को एक शहर से दूसरे शहर में सुरक्षित पहुंचना है इसके साथ-साथ अगर ग्राहकों के साथ कोई भी फ्रॉड होता है तो कंपनी उसकी तत्काल सहायता करती है।इस कंपनी की शुरुआत 2020 में मुंबई से हुई थी इस कंपनी के संस्थापक पीके शर्मा जो कोचिंन के रहने वाले हैं एवं सह संस्थापक जी डी प्रधान कोलकाता के हिमांशु गला,मुंबई विनोद शर्मा,चंडीगढ़ वीरेंद्र सिंह नागपुर के है।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रचलन कर एवं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुई कंपनी के संस्थापक पीके शर्मा ने बताया कि हमारी संपूर्ण भारत में 62 शाखाएं हैं उत्तर प्रदेश के अंदर हमारे 7 शाखाएं हैं।कार्यक्रम में ग्राहकों की सुविधा एवं बेहतर सेवा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कुमार दुबे पूर्व ब्लॉक प्रमुख भदोही एवं विशिष्ट अतिथि राजेंद्र दुबे जिला महामंत्री भाजपा एवं अमरदीप भास्कर रहे,जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर अतिथियों ने अपने वक्तत्व में कहा कि यह कंपनी दिन पर दिन अपने ग्राहकों के भरोसे पर खरी उतर रही है और आगे भी यह कंपनी इस तरीके से ग्राहकों का विश्वास जीतती रहेंगी।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न शहर से आए अतिथियों का आयोजको ने अंगवस्त्रम एवं बाबा काशी विश्वनाथ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष तिवारी,आशीष तिवारी,कुंदन सिंह,पवन सिंह,हरीश एवं तमाम सदस्य गण शामिल रहे।


