एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवांरोड चौराहे के पास शनिवार की रात जमीनी विवाद को लेकर अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ मिश्रा व मोहन लाल यादव उर्फ बाउल के बीच हुए विवाद के मामले में मिर्जामुराद पुलिस ने रविवार को मोहन लाल यादव के तहरीर पर ठठरा गांव (कछवांरोड) निवासी अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ मिश्रा,विजय कुमार मिश्रा,ह्रदय नारायण मिश्रा,पवन कुमार मिश्रा,यज्ञ नारायण मिश्रा,आशुतोष मिश्रा,प्रिंस कुमार मिश्रा,विपिन कुमार उपाध्याय,सुमित कुमार समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा,मारपीट,जान से मारने की धमकी देना लूटपाट समेत गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया

वही अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ मिश्रा के तहरीर पर राजकरन यादव,पताली यादव,शिवलाल यादव,अमृत लाल,मोहन लाल यादव,संतलाल,बसंत लाल,हिंचलाल व आकाश के खिलाफ भी बलवा,मारपीट,जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।मिर्जामुराद पुलिस ने एक पक्ष से घायल आकाश यादव,मोहन लाल यादव उर्फ बाउल,बसंत लाल यादव,पप्पू यादव व हीरालाल व दूसरे पक्ष से त्रिलोकी नाथ यादव व पवन मिश्रा को मेडिकल हेतु जक्खिनी स्थित सीएचसी भेजकर दवा इलाज कराने के साथ ही मेडिकल करवाई।मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए पीएसी के साथ अन्य थानों की बुलाई गई फोर्स तैनात किया गया है शांति व्यवस्था कायम है।


