एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ विकास खण्ड के बेलवरिया ग्राम पंचायत के प्रधान अशोक कुमार पटेल अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रधान के नेतृत्व में अपना दल कमेरवादी की सदस्यता ग्रहण किया।अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाये जा रहे सघन सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में जोड़कर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव व पंचायत चुनाव की मजबूती से तैयारी की जा रही है।सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में डॉ विनय पटेल,अजय पटेल,धीरज कुमार,रजनीश

यादव,नित्यानंद,आकाश देव,अनिल,अमित,चंदन,जितेन्द्र आदि लोगों ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया।इस दौरान वाराणसी मण्डल अध्यक्ष उमेश चंद्र मौर्य,किसान मंच के मण्डल अध्यक्ष बलराम यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार पटेल,बलदेव पी जी महाविद्यालय,बड़ागांव के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगीराज सिंह,विजय प्रकाश,अशोक कुमार मौजूद रहे।


