spot_img
38.3 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

स्वर्गीय मारकंडेय सिंह की याद में स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वर्गीय मारकंडेय सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया नमन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गंगापुर स्थित डीएस पैलेस सभागार में समाजवादी पार्टी के नेता एवं बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मारकंडेय सिंह स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्व मारकंडेय सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।समाजवादी नेता एव काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे स्वर्गीय मार्कण्डेय सिंह की याद में आयोजित स्मृति व्याख्यान के पहले संस्करण में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अपने मार्कण्डेय सिंह का त्यागमय एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा अद्भुत था।जहानाबाद के पूर्व सांसद डा अरुणकुमार ने मार्कण्डेय को कबीर के दृष्टिकोण का बताया।

पूर्व सांसद डा राजेश मिश्र ने मार्कण्डेय सिंह को अपना श्रेष्ठ मार्गदर्शक बताते हुए राजनीति के अपराधीकरण के विरुद्ध अपनी बात कही तथा के छात्रसंघों को शुरू करने पर विचार रखा।कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल,पूर्व कुलपति प्रो हरीकेश सिंह,डा बहादुर यादव,डा सूबेदार सिंह,रत्नाकर त्रिपाठी ने अपना विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिरुद्ध नारायण सिंह ने किया।अतिथियों का स्वागत एवं संचालन संयोजक आलोक सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डाक्टर विनोद राय समापन मुन्ना सिंह ने किया।इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह,प्रबंधक सुशील सिंह तोयज,प्रवीण सिंह गौतम,सुरेश सिंह,डी एन राय,कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय,रामगोपाल

आईपीमोहले,अनिल श्रीवास्तव,केदार नाथ सिंह,विनय पांडेय,अरविंद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp