एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त प्रावधान में हर माह की भांति इस माह के तृतीय रविवार को अष्टभुजी मंदिर शिवपुर वाराणसी में जिला स्तरीय जन जागरण मासिक महा आरती क्रम सर्वप्रथम गुरुवर जी का जयकारा प्रिंस तिवारी और माता जी का जयकारा शिवांश मिश्रा के साथ शुरू हुआ फिर माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा व योगिराज श्री शक्तिपुत्र महाराज की पावन आरती क्रम संपन्न हुई।आरती में उपस्थित जन समुदाय को भगवती मानव कल्याण संगठन जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार मिश्रा जी ने बताया कि समाज को नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान बनाना है तभी समाज में सुख शांति आएगी वह अपनी शक्ति और सामर्थ को पहचाने आप लोग उस धरती पर जन्म लिया है जिस धरती पर अनेक वीरांगनाओं ने जन्म लेकर अन्य अधर्मियों को धूल चटाई है वह शक्ति सामर्थ आपके अंदर भी है अगर आप चाहे तो युग बदलते देर नहीं लगेगी केवल स्वयं के अंदर निहित शक्ति को पहचानने और उपयोग करने की जरूरत है सदगुरु की प्राप्ति पर हमारी अलौकिक क्षमताएं जागृत होती हैं वही क्षमता है जिसके बल पर सदगुरु देव श्री शक्तिपुत्र महाराज कहते हैं कि हजारों किलोमीटर दूर रहने वाले लोग भी जो मेरी विचारधारा पर चलते हैं वह मेरी चेतना तरंगों के अधिकार होंगे।संगठन के सचिव विवेक सेठ जी में बताया कि जीवन में सदगुरु गुरु का और सिद्धाश्रम सेवा भाव का पबहुत महत्व है रुपया पैसा मान सम्मान और अन्यचीजे कोई भी दे सकता है परंतु आत्मा से एकाकार स्वयं सदगुरु ही कर सकते हैं जिले के लोगों को नशा मुक्त करना है नशे के कारण महिलाओं के साथ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं नशे की कारण लोगों की अकाल मौत हो रही हैं आखिर कब तक हम शांत रहेंगे अब हमें घर-घर जाकर महिलाओं और बहनों को भगवती मानव कल्याण संगठन के विचारधारा से जोड़ना है और नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना है जब तक पूरा जिला वाराणसी पूरा प्रदेश और पूरा देश नशा मुक्त होगा तब तक संघर्ष करना होगा आगामी शिविर 22-23 जनवरी 2026 को सिद्धाश्रम धाम ग्राम तहसील मऊ जिला शहडोल,मध्य प्रदेश में होने जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर मां गुरुवर का आशीर्वाद प्राप्त करें।महाआरती में रामबाबू सेठ,दुर्गेश सेठ,राकेश तिवारी,कुलदीप सिंह,राजबाबू केशरी,ऋषिवर मौर्या,मीना केशरी,माधुरी सिंह,प्रतिभा सिंह,प्रतिमा सिंह,मंशा मिश्रा,लक्ष्मी जायसवाल,शिवकुमार जायसवाल और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


