spot_img
12.9 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट हुआ ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन चितईपुर में सदस्यता अभियान का शंखनाद

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चितईपुर स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक और वृहद सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारिता के गिरते स्तर व सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर मंथन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पत्रकारों के हक की बात रखी। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा”वर्तमान समय में पत्रकारिता का मार्ग चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।पत्रकारों पर बढ़ते हमले और उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए हमारा एकजुट होना अनिवार्य है। ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का लक्ष्य केवल सदस्य बनाना नहीं,बल्कि एक ऐसा परिवार तैयार करना है जो संकट के समय हर छोटे-बड़े पत्रकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहे।हम सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग के साथ-साथ उनके कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने की।उन्होंने स्थानीय स्तर पर पत्रकारों को आ रही समस्याओं को साझा किया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रणय सिंह व प्रेमन जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से किया।अंत में कृष्ण कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम के सदस्यता अभियान में प्रमुख रूप से अरविंद सिंह,अश्वनी गुप्ता,विनोद गुप्ता,प्रेमन जी,आलोक सिंह,राजेश वर्मा,सुमित जी,सुरेंद्र गुप्ता,अनंत दुबे,ओमकारनाथ,प्रवीन सिंह,अरविंद गौतम,कमलेश गुप्ता,संजय सिंह,अवनीश सिंह,श्रवण भारद्वाज सहित जनपद के सैकड़ों कलमकार मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp