spot_img
25.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

सड़क पर जमा नाला का गंदा पानी महामारी फैलने की आशंका आक्रोशित ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन डीएम को सौंपा माँग पत्र

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकासखंड के ग्राम पंचायत मेहंदीगंज में बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क पर जमें पानी के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन तहसील प्रशासन सहित ब्लॉक प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।आपको बता दे की जिलाधिकारी वाराणसी सहित संपूर्ण समाधान दिवस तहसील राजातालाब पर दिवसाधिकारी को पत्र सौंपकर ग्रामीणों ने बताया है कि मेहंदीगंज में पंचायत भवन से दक्षिण तरफ आरसीसी ढलाई 300 मी हुआ है जिसमें नाले की व्यवस्था की गई है नाले की जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है जिसके परिणाम स्वरुप लगभग 50 मी आरसीसी ढलाई पर जल भराव हमेशा बना हुआ है जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा मजबूरन कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है पानी इतना गंदा है कि वातावरण दूषित रहता है जो स्वच्छ भारत मिशन का उपहास है।

नाले के पानी से किसान वंश नारायण पटेल का कृषि योग्य भूमि जल भराव से भर जाता है जिससे फसल नष्ट हो जाता है अगल-बगल रहने वाले नागरिकों को संक्रमण का खतरा बना रहता है उसे रास्ते पर दो मंदिर है दर्शनार्थियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है आंगनबाड़ी केंद्र पंचायत भवन पर है छोटे-छोटे बच्चों को जल भराव के गंदे पानी से गुजरना पड़ता है जिससे बीमार होने का खतरा बना है वर्तमान प्रधान हाजरा बेगम पत्नी शकील अहमद तथा भूतपूर्व ग्राम प्रधान बिना शर्मा पत्नी भगवती शर्मा का इस ज्वलंत समस्या से कोई लेना-देना नहीं है का गंभीर आरोप लगाया है।वही इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेंहदीगंज शकील अहमद का कहना रहा की गांव में जो सरकारी तालाब है उसी में गांव के लोग कूड़ा कचरा फेंक कर उसका अस्तित्व खत्म कर रहे हैं जिससे तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आया है अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेने के बाबत तालाब खुदाई का निर्देश दिया जाएगा तो समस्या समाधान करवा दिया जाएगा।धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से तेज बहादुर सिंह रमेश कुमार वर्मा शिव शंकर राजकुमार प्रजापति बाबूलाल इत्यादि लोग रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp