spot_img
12.9 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

सराहनीय कार्य:दुबई मॉडल से बदलेगी काशी की तस्वीर बिल्डर राम गोपाल सिंह का बड़ा रियल एस्टेट प्लान

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी के जाने-माने बिल्डर एवं रियल एस्टेट विशेषज्ञ राम गोपाल सिंह ने हाल ही में दुबई का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया है।इस यात्रा का उद्देश्य दुबई की अत्याधुनिक शहरी योजना,स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय आवासीय मॉडलों का अध्ययन कर उन्हें वाराणसी तथा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में लागू करने की संभावनाओं को तलाशना था।प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत कई परियोजनाओं का अनुभव रखने वाले राम गोपाल सिंह ने दुबई में आधुनिक इमारतों,हाईटेक रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स और उन्नत आधारभूत ढांचे का गहन अध्ययन किया।इस दौरान उन्होंने दुबई के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारियों से मुलाकात कर उन्हें उत्तर प्रदेश,विशेषकर वाराणसी,चंदौली,मिर्जापुर और जौनपुर में निवेश के लिए आमंत्रित किया।राम गोपाल सिंह ने बताया कि दुबई मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वहां पहले सड़क,लाइटिंग और बुनियादी सुविधाओं जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाता है,जबकि भारत में अक्सर यह काम बाद में होता है।उन्होंने कहा कि इसी मॉडल को अपनाकर वाराणसी में एक सुनियोजित और हाईटेक टाउनशिप विकसित की जा सकती है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बीते नवंबर में वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव का भी दुबई दौरा हुआ था,जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग और अनुभव साझा करने की दिशा में सकारात्मक माहौल बना है।राम गोपाल सिंह का मानना है कि आज का उत्तर प्रदेश निवेश के लिहाज से पूरी तरह बदल चुका है और सुरक्षित व लाभदायक गंतव्य बन गया है।राम गोपाल सिंह ने कहा कि दुबई में निवेश से जो मुनाफा मिलता है,उससे बेहतर अवसर अब उत्तर प्रदेश खासकर काशी क्षेत्र में उपलब्ध हैं।यदि वाराणसी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर चालीस से पचास किलोमीटर के दायरे में व्यवस्थित और आधुनिक कॉलोनियां विकसित की जाएं,तो काशी को एक नया हाईटेक स्वरूप दिया जा सकता है।उनका विश्वास है कि यह पहल न सिर्फ वाराणसी को आधुनिक शहर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी,बल्कि पूरे प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई गति और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी प्रदान करेगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp