spot_img
27.2 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

बेड पर पड़ा मिला युवक का शव परिजनों में मचा कोहराम परिजनों ने लगाया ससुराल वाले पर जहर देकर मारने का आरोप शव पीएम को भेज जाँच में जुटी पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव

वाराणसी/-मिर्जामुराद क्षेत्र के भेड़हा गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला।युवक बुधवार शाम को अपने ससुराल से लौटा था।पत्नी और ससुराल पक्ष से उसका विवाद चल रहा था।परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे शराब में जहरीला पदार्थ पिलाकर घर भेजा,जिससे उसकी मौत हुई। परिजनों ने मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।भेड़हा गांव के रहने वाले प्रद्युम्न कुमार 25 वर्ष की शादी जरामपुर औराई भदोही में हुई थी।शादी के बाद से ही पत्नी व ससुराल पक्ष से उसका विवाद चल रहा था।चार दिन पहले वह ससुराल अपने गहने और शादी में मिली बाइक को लेने गया था।वहां से रात को वापस लौटा।इसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गया।

सुबह देखा तो वह बेड पर मृत मिला।प्रद्युम्न मजदूरी करता था।वह चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था।परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।चाचा नंदलाल ने बताया कि उनका भतीजा चार दिन पहले अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था।इस दौरान वह गहने और कपड़े भी साथ ले गया था। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके रुपए, गहना और गाड़ी भी अपने पास रख लिया था।बुधवार रात करीब नौ बजे ससुराल पक्ष के लोग उसे घर के पास सड़क पर छोड़कर चले गए।नंदलाल का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही शराब में जहर मिलाकर उसकी हत्या की है।सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई।पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।पुलिस का कहना है कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp