spot_img
27.2 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

लंबी बीमारी के बाद गणेशपुर ग्राम प्रधान संजू देवी का हुआ निधन परिजनों में मचा कोहराम जनप्रतिनिधियों में दौड़ी शोक की लहर

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर ग्राम की प्रधान संजू देवी 40 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।वे पिछले कुछ समय से लिवर कैंसर से पीड़ित थीं और वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।रविवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।ग्रामीणों के अलावा आस पास के इलाकों के लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।संजू देवी दो बार ग्राम प्रधान रही पहली बार वर्ष 2010 से 2015 तक और दूसरी बार 2021 से अब तक।अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव में नाला,सड़क,शौचालय समेत कई विकास कार्य कराए।ग्रामीणों का कहना है कि उनके नेतृत्व में गांव में चौमुखी विकास हुआ और गणेशपुर की पहचान एक आदर्श गांव के रूप में बनी। संजू देवी अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है।उनके पति राजकुमार भी पहले ग्राम प्रधान रह चुके हैं,जिन्होंने गांव की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।ग्रामीणों का कहना है कि संजू देवी ने अपने पति के सहयोग से हमेशा जनता के लिए काम किया और हर परिवार के सुख-दुख में शामिल रहीं।प्रधान के निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों,ब्लॉक के अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।लोगों ने कहा कि उनके जाने से गांव को अपूरणीय क्षति हुई है।शाम तक उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा,सभी ने परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की सांत्वना दी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp