spot_img
22.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

पैसों का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी विजय कुमार को जंसा पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के परमंदापुर गांव निवासी विजय कुमार भारती पुत्र लाल जी के खिलाफ गरीबों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए जंसा पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग हिंदू संगठन से संबंधित लोग के द्वारा किया गया था।जिस पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक वादी अमन कुमार सेठ हरहुआ थाना बड़ागांव विश्व हिंदू परिषद में जिला प्रचारक प्रमुख के पद पर कार्यरत है पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने आरोप लगाया था कि बीते दो सप्ताह पूर्व गुलाब सिंह पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह निवासी ग्राम जंसा ने मुझे अवगत कराया कि परमंदापुर गांव निवासी आरोपी विजय कुमार ने मुझे 40000 का लालच देकर अपने घर बुलाया और ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बनाते हुए तरह-तरह का प्रलोभन देने लगा उसका कहना था कि विश्व के सारे धर्मों में ईसाई धर्म सर्वश्रेष्ठ धर्म है ईसाई धर्म कोअपनाने वाले को मिशन द्वारा आर्थिक,शैक्षिक और सामाजिक हर प्रकार का लाभ दिया जाता है जबकि हिंदू धर्म में किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलता है आरोपी द्वारा प्रलोभान स्वरूप 5000 नकद भी दिए गए और बाकी के 35000 रुपए धर्म परिवर्तन करने के बात दिए जाने का प्रलोभन दिया गया।जंसा पुलिस ने अमन कुमार सेठ की तहरीर पर आरोपी विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।वही इस बाबत एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हिंदू संगठन के जिला प्रचारक अमन कुमार सेठ के तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है आगे की विधिक कार्यवाही जाँच पड़ताल की जा रही है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp